
WTC Final Team India: करारी हार के बाद अब एक्शन की बारी! टीम इंडिया को खोजने होंगे इन 3 धुरंधरों के विकल्प
AajTak
टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. फाइनल मुकाबले में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन तीनों ही अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे. आने वाले दिनों में टीम मैनेजंमेंट को कुछ सख्त फैसले लेने ही होंगे.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 444 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम पांचवें दिन लंच से पहले ही धराशायी हो गई.
टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह उसके टॉप ऑर्डर की नाकामी रही. विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन तीनों ही बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे. रोहित, पुजारा और कोहली में से किसी एक ने भी शतकीय पारी खेली होती तो मुकाबले का नतीजा कुछ और ही हो सकता था.
रोहित, कोहली और पुजारा ने भारतीय फैन्स को मुस्कुराने के कई मौके दिए हैं, लेकिन अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर खड़ी इस तिकड़ी के बाद टेस्ट में भारत कितना तैयार है, यह सबसे बड़ा सवाल है. आने वाले दिनों में टीम इंडिया को इन खिलाड़ियो के विकल्प तलाशने के साथ ही कुछ सख्त फैसले लेने होंगे.
क्लिक करें- विंडीज दौरे पर टीम इंडिया आजमाएगी बेंच स्ट्रेंथ, इन युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
सबसे पहले चेतेश्वर पुजारा की बात करते हैं जिनका फ्लॉप रहना भारतीय फैन्स को काफी खल रहा क्योंकि वह काफी दिनों से इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के कारण सबसे ज्यादा तैयार थे. पुजारा के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं गुजरे हैं. 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 77 रनों की यादगार पारी खेलने के बाद से पुजारा के फॉर्म में काफी गिरावट आई है. बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में बनाए गए 90 और 102 रनों के अलावा 2022 में वह कुछ खास नहीं कर सके.
पुजारा-कोहली के टेस्ट फॉर्म में आई बड़ी गिरावट

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











