
WTC Final: टीम इंडिया का टेस्ट का किंग बनना तय, दूसरी बार ऐसे बनेगी चैम्पियन!
AajTak
फैन्स को फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था लेकिन बारिश ने खेल खराब कर दिया. साउथैम्पटन के मौसम को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रिजर्व डे (23 जून) रखा है. लेकिन अब तक के मैच को देखते हुए इसके इस्तेमाल की संभावना कम है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया है. साउथैम्पटन में हो रहे इस खिताबी मुकाबले में बारिश हावी रही है. वैसे तो मैच का आज (सोमवार) चौथा दिन, लेकिन खेल सिर्फ डेढ़ दिन का हो पाया है. पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था. दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल को तय समय से पहले रोकना पड़ा. मैच के दूसरे दिन 64.4 ओवरों का खेल हो पाया था. अब तक सिर्फ तीसरे दिन ही पूरा खेल हो पाया है. बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल भी मुश्किल लग रहा है. Rain has delayed the start of day four of the #WTC21 Final in Southampton 🌧️#INDvNZ pic.twitter.com/bE3DjPv0BF फैन्स को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन बारिश ने खेल खराब कर दिया. साउथैम्पटन के मौसम को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रिजर्व डे (23 जून) रखा है. लेकिन अब तक के मैच को देखते हुए इसके इस्तेमाल की संभावना कम है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












