
WTC: हार के बाद भी टीम इंडिया को मिले करोड़ों रुपये, ICC ने दी इतनी रकम
AajTak
फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का टारगेट था, जो उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टीम पर पैसों की बरसात भी हुई है. वहीं उपविजेता रहने वाली टीम इंडिया को भी अच्छी खासी रकम मिली है.
न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया को हराकर टेस्ट की वर्ल्ड चैम्पियन बन गई है. उसने बुधवार (रिजर्व-डे) को विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को 8 विकेट से मात दी. न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का टारगेट था, जो उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टीम पर पैसों की बरसात हुई है. वहीं, उपविजेता रहने वाली टीम इंडिया को भी अच्छी खासी रकम मिली है. (Photo- PTI) WTC फाइनल के शुरू होने से पहले आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान किया था. कीवी टीम को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा के साथ 16 लाख डॉलर पुरस्कार (लगभग 11.72 करोड़ रुपये) के तौर पर मिला है.More Related News













