
WTC फाइनल: विराट ब्रिगेड के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, कहां पिछड़ रही टीम इंडिया?
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड दोनों को फाइनल तक के सफर में सिर्फ एक सीरीज में हार झेलनी पड़ी. भारतीय टीम WTC की अंक तालिका में पहले स्थान पर रही. भारत के 72.2 प्रतिशत और 520 अंक रहे. न्यूजीलैंड 70 प्रतिशत और 420 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. विराट कोहली की भारतीय टीम इस समय नंबर वन टेस्ट टीम है. दूसरी ओर केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम दूसरे नंबर पर है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












