
'WTC फाइनल के लिए भारत ने कलाई के स्पिनर का चयन नहीं कर गलती की'
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के लिए कलाई के स्पिनर का चयन नहीं करके गलती की है.
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को लगता है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के लिए कलाई के स्पिनर का चयन नहीं करके गलती की है तथा राहुल चाहर उनके आक्रमण में नए आयाम जोड़ सकता थे. पिछले सप्ताह भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से साउथैम्पटन में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल और चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित की थी.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












