
WTC फाइनल: आकाश चोपड़ा की इस प्लेइंग 11 पर कोहली लगा सकते हैं मुहर
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है. उन्होंने ऐसी टीम चुनी है जिसपर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी मुहर लगा सकते हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम 18-22 जून तक साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड से फाइनल मुकाबला खेलेगी. दोनों ही टीमों ने बीते कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत और न्यूजीलैंड दुनिया की दो बेहतरीन टीमें हैं. न्यूजीलैंड आईसीसी की रैंकिंग में पहले स्थान पर तो भारत दूसरे नंबर पर है. ऐसे में फाइनल मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11 में कोई हैरान करने वाला नाम नहीं है. उन्होंने ऐसी टीम चुनी है जिसपर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी मुहर लगा सकते हैं.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












