
Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा विवाद में राहुल द्रविड़ से खफा विराट कोहली के कोच, कहा- किसी को ये अधिकार नहीं...
AajTak
विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. साहा ने राहुल द्रविड़ को लेकर एक बयान दिया था, जिसपर अब राजकुमार शर्मा ने टिप्पणी की है.
श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज़ से पहले ही विवाद हो गया है. टेस्ट टीम में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को जगह नहीं मिली है इसी पर विवाद गहराया है. अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है और टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ की आलोचना की है. राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) ने खेलनीति पॉडकास्ट पर कहा कि पिछले तीन-चार महीने में भारतीय क्रिकेट में काफी विवाद हो गए हैं, ये क्रिकेट के लिए ठीक नहीं हैं. अगर ऋद्धिमान साहा के मामले को देखें, तो अलग-अलग तरह के बयान सामने आए हैं. किसी को भी ये अधिकार नहीं है कि वह किसी खिलाड़ी को कहे कि उसे रिटायर हो जाना चाहिए, ये उसी का फैसला होता है. राजकुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को सेलक्ट करना है या नहीं, ये एक अलग मसला है. राहुल द्रविड़ ने ऋद्धिमान साहा से भले ही सही भावना से बात की हो, लेकिन अब विवाद काफी बढ़ गया है. बीसीसीआई को इस तरह के विवादों से दूर ही रहना चाहिए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












