
Wrestlers Protest: पहलवानों का एलान, समर्थन के लिए विदेशी ओलंपियन से भी करेंगे संपर्क
AajTak
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है. सोमवार को विनेश फोगाट ने कहा कि हम लोगों से मिलकर बताएंगे कि हम किन हालातों से गुजर रहे हैं. हम लोगों से समर्थन मांगेंगे. उन्होंने कहा कि हम 21 तारीख के बाद बड़ा फैसला लेंगे.
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है. पहलवानों ने 9053903100 नंबर पर मिस्ड कॉल और सहयोग देने की अपील की है. साक्षी मलिक ने कहा है कि हम अपने समर्थन के लिए विदेशी ओलंपियन से भी संपर्क करेंगे.
विनेश फोगाट ने कहा कि हम लोगों से मिलकर बताएंगे कि हम किन हालातों से गुजर रहे हैं. हम लोगों से समर्थन मांगेंगे. उन्होंने कहा कि हम 21 तारीख के बाद बड़ा फैसला लेंगे.
चंद्रशेखर ने कहा कि हमें जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम लड़ते रहेंगे. उन्होंने कहा कि कोई अनजान व्यक्ति आ रहा है और हमारा पीछा कर रहा है. कुछ महिलाएं आ रही हैं जिन्हें हम नहीं जानते हैं.
अलग-अलग नेता कर रहे मुलाकात उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर बीते 23 दिनों से धरने पर बैठे पहलवानों से अलग-अलग दलों के नेता मुलाकात कर उन्हें समर्थन दे रहे हैं. प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अरविंद केजरीवाल समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने जंतर-मंतर जाकर पहलवानों को समर्थन दिया. इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह भी सोमवार को पहलवानों से मिलने पहुंचे.
इससे पहले पहलवानों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत बीजेपी की महिला सांसदों को पत्र लिखकर उनका समर्थन मांगा है, ताकि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो सके. इस पत्र में 16 मई को देशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिन के सत्याग्रह की मांग भी की गई है.
बीजेपी की कोई महिला सांसद नहीं आई विनेश बीते रविवार को जंतर मंतर पर मीडिया से बात करते हुए विनेश फौगाट ने कहा कि यहां धरने पर बैठे हुए आज हमें 22 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक बीजेपी से कोई हमारे पास नहीं आया. कोई महिला सांसद नहीं आई. जो लोग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, वो लोग हमारे इस दुख में शामिल नहीं हुए हैं.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









