
शिंदे के दिल्ली दौरे के बाद महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा, उद्धव गुट की बढ़ गई बेचैनी?
AajTak
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राजनीतिक जमीन दिन ब दिन सिकुड़ती जा रही है. एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद अब फिर से उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे ने झटका देने की तैयारी कर ली है. कहा जा रहा है कि उद्धव के कई सांसद पाला बादलकर शिंदे गुट के साथ आ सकते हैं?
महाराष्ट्र की सियासत में क्या डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एक बार फिर से बड़ा खेला करने जा रहे हैं? शिंदे के दिल्ली दौरे से महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा तेज हो गई है, जिसे लेकर उद्धव ठाकरे गुट में बेचैनी बढ़ गई है. कहा जा रहा है कि उद्धव के आधे से ज्यादा सांसद शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) के आधे से ज्यादा सांसद डिप्टीसीएम एकनाथ शिंद के संपर्क में है और सियासी पाला बदलने के लिए तैयार हैं. शिदे का यह कदम उस बड़े मिशन का हिस्सा है, जिसका मकसद अपनी पार्टी की ताकत बढ़ाना और संसद में अपने सदस्यों की संख्या को बढ़ाना है.
महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से बड़ा बदलाव की संभावना जताई जा रही है. एकनाथ शिंदे के तीन दिवसीय दिल्ली दौरे ने उद्धव ठाकरे गुट की बेचैनी को बढ़ा दिया है. हालांकि, शिंदे के साथ दिल्ली दौरे पर मौजूद रहे उदय सामंत ने कहा कि यह दौरा पूरी तरह से सांसदों के साथ संवाद और मार्ग दर्शन के लिए था.
उद्धव को फिर झटका देंगे एकनाथ शिंदे
शिवेसना प्रमुख व डिप्टी सीएम एकनाथ ने अपने दिल्ली दौरे पर सबसे पहले संसद भवन पहुंचे. संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात की और उसके केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले थे. सूत्रों की माने तो उद्धव ठाकरे के 9 लोकसभा सांसदों में से आधे से ज्यादा सांसद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के संपर्क में है और पाला बदलने के इच्छुक है.
शिवसेना के सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अपने सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने उद्धव गुट के सांसदों के पाला बदलने के मुद्दे पर चर्चा की. एकनाथ शिंदे ने कथित तौर पर इच्छुक सांसदों की सूची की समीक्षा की और कानूनी विशेषज्ञों के साथ उनके शामिल होने से जुड़े कानूनी प्रावधानों और संभावित बाधाओं पर चर्चा की.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










