
LPG की किल्लत के बीच साइबर ठग एक्टिव, सिलेंडर बुकिंग के दौरान रहें सावधान, दिल्ली पुलिस ने किया अलर्ट
AajTak
देश में LPG संकट की खबरें सामने आ रही हैं. कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं. इस बीच, साइबर ठग भी स्थिति का फायदा उठाकर फर्जी कॉल और मैसेज भेजकर लोगों को ठगी का शिकार कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने सिलेंडर बुकिंग को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है.
मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत में एलपीजी संकट के रूप में देखने को मिल रहा है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने से रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो रहा है. वहीं, घरेलू सिलेंडर के लिए भी मारामारी देखने को मिल रही है. गैस सिलेंडर लेने के लिए कई शहरों में एजेंसियों पर लंबी लाइनें लग रही हैं तो कहीं बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है.
मौजूदा LPG संकट और गैस एजेंसियों के बाहर लगी लंबी लाइनों से लोग परेशान हैं. इस बीच मौके का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी एक्टिव हैं. दिल्ली पुलिस ने अलर्ट किया है कि अगर आपके पास भी गैस एजेंसीके नाम से सिलेंडर बुकिंग को लेकर कोई कॉल या मैसेज आए तो सावधान रहें. दरअसल, LPG सिलेंडर की किल्लत से लोग घबराकर एजेंसियों पर लाइन लगाकर सिलेंडर बुक करवा रहे हैं या जल्दी डिलीवरी के चक्कर में ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं. इस बीच साइबर ठग भी लोगों को फंसाने का नया तरीका अपना सकते हैं.
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लोगों को सतर्क किया है. पुलिस के मुताबिक, ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन भी करते हैं. वे कहते हैं कि ईरान में युद्ध या सप्लाई चेन की समस्या से गैस की भारी कमी आने वाली है, इसलिए जल्दी बुकिंग कर लें.
ठग फर्जी मैसेज या व्हाट्सएप लिंक भी भेजते हैं. इनमें लिखा होता है- जल्दी सिलेंडर बुक करें, वरना स्टॉक खत्म हो जाएगा या तुरंत डिलीवरी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें या एडवांस पेमेंट करके अपना सिलेंडर बुक करें.
लिंक पर क्लिक करने पर फर्जी वेबसाइट खुल जाती है. वहां बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, OTP या UPI से पेमेंट मांगा जाता है. पैसे देने के बाद सिलेंडर कभी नहीं आता और ठग बैंक खाता खाली कर भाग जाते हैं. बता दें कि सरकार और तेल कंपनियां (इंडेन, भारतगैस, एचपी गैस) लगातार कह रही हैं कि घरेलू सिलेंडर की कोई बड़ी कमी नहीं है और डिलीवरी 2-3 दिनों में ही हो रही है.
दिल्ली पुलिस ने सलाह दी है कि सिलेंडर हमेशा आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या IVRS नंबर (जैसे इंडेन के लिए 7718955555) से बुक करें. किसी अनजान मैसेज, लिंक या कॉल पर भरोसा न करें. अगर साइबर ठगी से संबंधित मामला सामने आए तो तुरंत 1930 (नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






