
एक्स-रे रूम में छुपकर महिलाओं के वीडियो बनाता रहा ड्राइवर, अहमदाबाद के हॉस्पिटल की शर्मनाक घटना
AajTak
अहमदाबाद के सोला सिविल हॉस्पिटल में एक ड्राइवर पर महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगा है. आरोपी ने एक्सरे रूम में चोरी-छिपे वीडियो बनाए, जिसे एक महिला ने पकड़ लिया.
अहमदाबाद के सोला सिविल हॉस्पिटल से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. हॉस्पिटल के एक्सरे विभाग में डीन ऑफिस का ड्राइवर, महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था. हॉस्पिटल ने मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के बजाय वीडियो डिलीट करवाकर उसे छोड़ दिया.
आरोपी ड्राइवर विष्णु मकवाना चोरी से एक्सरे रूम में पहुंचकर महिलाओं के वीडियो मोबाइल में बनाता था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ड्राइवर को एक महिला ने छुपकर वीडियो बनाते देख लिया. इसके बाद महिला ने ड्राइवर से पूछा और हल्ला मच गया. मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने ड्राइवर को तुरंत पकड लिया.
ड्राइवर की इस शर्मनाक हरकत को लेकर 181 महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की गई. हालांकि ड्राइवर के खिलाफ कोई कड़े कदम लिए जाते उससे पहले ही हॉस्पिटल ने ड्राइवर के फोन से महिला के वीडियो डिलीट करवाकर महिला और ड्राइवर के बीच समाधान करवाकर ड्राइवर को जाने दिया.
हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक हॉस्पिटल के डीन ऑफिस का ड्रा इवर विष्णु मकवाना मूल ओड़िसा का रहने वाला है और 15 साल से नौकरी करता है. डीन ऑफिस का ड्राइवर होने से एक्सरे रूम में वो आसानी से आवाजाही करता था. जिसका फायदा उठाकर ड्राइवर ने फोन में कई महिलाओं के वीडियो शूट करके स्टोर किए थे. उन सभी वीडियो को डिलीट कराया गया है.
लेकिन सवाल ये है कि आरोपी ड्राइवर एक्सरे रूम से महिलाओं के वीडियो बनाकर करता था क्या? कितने समय से विष्णु इस तरह से वीडियो बनाता था? वीडियो बनाकर कहीं फॉरवर्ड करता था की नहीं?
अहमदाबाद सोला सिविल हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट दीपिका सिंघल ने कहा, 'जब ड्राईवर के महिलाओं का वीडियो बनाने का पता चला तो हमारे स्टाफ ने उसे पुलिस के पास ले जाने का फैसला किया था. 181 महिला हेल्पलाइन पर भी कॉल करके मदद ली गई थी.'

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










