
Indore Fire: चार्जिंग की चिंगारी से भड़की आग, ज़िंदा जले 8, EV मालिक भूलकर न करें ये गलतियां
AajTak
Indore EV Fire: हालात तब और भयावह हो गए जब EV चार्जिंग प्वाइंट से उठी आग ने पास में रखे LPG सिलेंडरों को अपने चपेटे में ले लिया. जिसके बाद कई सिलेंडरों के धमाके से पूरा इलाका गूंज उठा. देखते ही देखते आग ने पूरी तीन मंजिला इमारत हो अपने ज़द में ले लिया.
Indore EV Fire: सुबह के तकरीबन चार बजे, जब ज़्यादातर घरों में लोग गहरी नींद में सो रहे थें, तब इंदौर के एक घर से निकली चीखों ने सन्नाटे को चीर दिया. एक इलेक्ट्रिक कार, जो चार्ज हो रही थी, अचानक आग का गोला बन गई. ये आग इतनी तेजी से भड़की कि पलक झपकते ही गाड़ी से घर तक लपटें पहुंच गईं, और फिर वह घर, जो कुछ देर पहले तक शांत और सुरक्षित था, देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गया. जो लोग घर में सो रहे थें उन्हें यह भी पता नहीं चला कि आग कब दरवाजे तक पहुंच गई. धुआं, आग और बंद रास्ते, सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि बचने का कोई मौका ही नहीं मिला और इस हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए.
यह मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है. इसी इलाके में पुगलिया परिवार का मकान है, जहां उनकी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी. बताया जा रहा है कि, तड़के सुबह तकरीबन 4 बजे इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ. यह आग घर के बाहर खड़ी कार से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में बेकाबू होकर तीन मंजिला मकान तक फैल गई.
शुरुआती जांच और चश्मदीदों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार रात भर चार्जिंग पर लगी हुई थी. अचानक हुए शॉर्ट सर्किट ने चार्जिंग प्वाइंट में धमाका कर दिया, जिससे कार में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि उसने घर के अंदर रखे कई LPG सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद जो हुआ, वह और भी भयावह था. एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए, जिनमें कम से कम 4 सिलेंडर लगातार फटे. इन धमाकों की गूंज पूरे इलाके में सुनी गई.
विस्फोट इतना तेज था कि मकान के कुछ हिस्से ढह गए, और अंदर फंसे लोगों के पास बचने का लगभग कोई मौका नहीं बचा. इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग सिस्टम लगा हुआ था. जो आग लगने के बाद पावर फेल्योर के चलते खराब हो गएं, जिससे दरवाजे नहीं खुले. जिसका नतीजा ये हुआ कि घर में मौजूद लोग अंदर ही फंस गए. जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तक तक पूरा घर आग की लपटों में घिरा था और बहुत देर हो चुकी थी.
इलेक्ट्रिक व्हीकल अब सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरत बनते नजर आ रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ईवी काफी बेहतर मानी जा रही हैं. सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है. लेकिन जैसे-जैसे लोग ईवी अपना रहे हैं, वैसे-वैसे एक नई जिम्मेदारी भी सामने आ रही है, खासकर घर पर चार्जिंग को लेकर. छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है, इसलिए जरूरी है कि ईवी चार्जिंग को लेकर सही जानकारी और सावधानी दोनों रखी जाए.
घर पर इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना सबसे आसान और सुविधाजनक तरीका है. ज्यादातर लोग अपनी गाड़ी रात में चार्ज करते हैं. लेकिन यह सिर्फ प्लग लगाने जितना आसान काम नहीं है. इसमें सही सेटअप और सेफ्टी के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, ताकि गाड़ी और घर दोनों सुरक्षित रहें. तो यदि आप EV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, या खरीद चुके हैं तो चार्जिंग प्वाइंट्स को लेकर कुछ ख़ास बातों का ध्यान जरूरी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









