
अयोध्या में भव्य आयोजन, द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, विदेश से भी आएंगे मेहमान
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में शुभ अभिजीत मुहूर्त पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य मौजूद रहेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिंदू नववर्ष पर आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी. द्रौपदी मुर्मू मंदिर में शुभ अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:55 बजे) में श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजा करेंगी. इस खास समारोह में करीब सात हजार मेहमान शिरकत करेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी और वहां से सीधा मंदिर परिसर जाएंगी. उनका अयोध्या दौरा लगभग चार घंटे का रहेगा. इस कार्यक्रम में तुर्की, इटली, अमेरिका आदि जगहों से भी लोग पहुंचेंगे. द्रौपदी मुर्मू उन्हें आज सम्मानित करेंगी.
समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राम मंदिर ट्रस्ट के कई प्रमुख सदस्य भी मोजूद रहेंगे. कार्यक्रम के चलते शहर में शाम पांच बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी.
राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना सिर्फ एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक नए आध्यात्मिक युग की शुरुआत है. इस अनुष्ठान के साथ राम मंदिर की आस्था अब एक सशक्त ऊर्जा केंद्र के तौर पर जानी जाएगी. इसमें राष्ट्रपति की मौजूदगी ने आयोजन की अहमियत भी बढ़ाई है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राम मंदिर के दूसरे फ्लोर पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. लगभग 150 किलोग्राम के स्वर्णमंडित इस यंत्र की स्थापना के लिए पिछले कई दिनों से अलग-अलग धार्मिक आयोजन हो रहे हैं. यंत्र की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं, संत-महंतों और धर्माचार्यों में बहुत उत्साह है.
श्रीराम यंत्र स्थापना के बाद राष्ट्रपति मुर्मू राम परिवार का दर्शन-पूजन करेंगी. फिर महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी और निषादराज मंदिर में भी दर्शन करेंगी, जिसे भी वर्गों के सम्मान के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. राष्ट्रपति निर्माण में लगे श्रमिकों से भी बातचीत कर सकती हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









