
Delhi Weather: धूल भरी आंधी-बारिश और बिजली... दिल्ली में आज भी मौसम खराब, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं, धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में खराब मौसम की चेतावनी दी है.
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली. धूल भरी आंधी, तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया. हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (एसडीएमए) को भी अलर्ट भेजते हुए मध्य, पूर्वी, नई दिल्ली, उत्तरी, उत्तर-पूर्वी, उत्तर-पश्चिमी, शाहदरा, दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी, दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी जिलों में खराब मौसम की चेतावनी दी है.
आईएमडी के मुताबिक, आज यानी 19 मार्च को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनके झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
वहीं बुधवार को पालम इलाके में शाम करीब 7 बजे 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनके झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गए. वहीं, प्रगति मैदान में सबसे तेज 68 किमी प्रति घंटे का झोंका दर्ज किया गया. पूसा में 65 किमी/घंटा, लोदी रोड पर 46 किमी/घंटा, आईजीएनयू में 44 किमी/घंटा, नारायणा में 41 किमी/घंटा और पीतमपुरा में 33 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जो तूफान के व्यापक असर को दर्शाती हैं.
तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़कों पर पेड़ की टहनियां गिरने और दृश्यता कम होने से यातायात भी प्रभावित हुआ. आईएमडी ने लोगों से घरों के अंदर रहने, कमजोर संरचनाओं से दूर रहने और खिड़कियों, बिजली के खंभों व तारों से दूरी बनाए रखने की अपील की है. साथ ही, ढीली वस्तुओं को सुरक्षित करने की सलाह दी गई है.
किसानों को फिलहाल खेतों में काम रोकने और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने को कहा गया है. वहीं, वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि तूफान के दौरान सुरक्षित जगह पर रुकें और तेज हवाओं व उड़ते मलबे के बीच वाहन चलाने से बचें.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.








