
LIVE: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीराम यंत्र की होगी स्थापना, अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति
AajTak
राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना का अनुष्ठान अब शुरू होने वाला है. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी. राष्ट्रपति अयोध्या पहुंच चुकी हैं.
हिंदू नववर्ष के मौके पर आज अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना हो रही है. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 150 किलोग्राम के श्रीराम यंत्र की पूजा-अर्चना और स्थापना करेंगी. श्रीराम यंत्र की स्थापना का यह कार्यक्रम शुभ अभिजात मुहूर्त (11.55 बजे) में होगा. इस आयोजन में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंच गई हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया. राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से राम मंदिर के लिए रवाना हो गईं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब चार घंटे तक अयोध्या में रहेंगी.
यह भी पढ़ें: 300-400 साल पुरानी हाथ से लिखी रामायण... अयोध्या में बन रहा अनोखा म्यूजियम
श्रीराम यंत्र क्या है?
सनातन परंपरा में हर एक देवी-देवता के एक यंत्र का विधान है. इन यंत्रों की स्थापना और पूजा-पाठ का विधान है और इन्हें पूजने के लाभ भी बताए गए हैं. जिस तरह से श्री यंत्र, कुबेर यंत्र और नवग्रह यंत्र हैं, उसी तरह भगवान राम का भी श्रीराम यंत्र होता है. श्रीराम यंत्र को भगवान राम की शक्ति का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषविदों का कहना है कि श्रीराम यंत्र का देवगुरु बृहस्पति से गहरा संबंध है.
यह भी पढ़ें: Shri Ram Yantra: अयोध्या राम मंदिर में स्थापित 'श्री राम यंत्र' के ज्योतिषविद ने बताए फायदे

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.











