
अमेरिकी ऑपरेटिव मैथ्यू वैन डाइक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे कई अहम सुराग!
AajTak
सोशल मीडिया पर 'हिट-मैन' के नाम से मशहूर अमेरिकी ऑपरेटिव मैथ्यू वैन डाइक के मोबाइल और अकाउंट्स खंगालने के बाद पूर्वोत्तर भारत और अंतरराष्ट्रीय विद्रोही समूहों से जुड़े उसके खतरनाक मिशन का खुलासा हुआ है.
भारत में एक अमेरिकी नागरिक की गिरफ़्तारी के बाद हुई हाई-लेवल जांच में कई अहम सुराग सामने आए हैं. मैथ्यू वैनडाइक उन सात विदेशियों में शामिल थे, जिन्हें दो दिन पहले भारत के ख़िलाफ़ रची गई एक कथित साज़िश के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया था. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी ऑपरेटिव मैथ्यू वैन डाइक की आगिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कई अहम और चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं.
मुख्य मास्टरमाइंड माना जाने वाला वैन डाइक सोशल मीडिया पर 'हिट-मैन' के नाम से एक्टिव था. जांच एजेंसियां अब उसके मोबाइल और अकाउंट्स के जरिए यह पता लगा रही हैं कि वह भारत के पूर्वोत्तर इलाके तक कैसे पहुंचा.
मैथ्यू वैन डाइक एक भाड़े का मिलिट्री ट्रेनर है, जो गुरिल्ला युद्ध, सामरिक ऑपरेशन और ड्रोन तकनीक की स्पेशल फोर्सेज स्टाइल ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है. उसका नाम पहले लीबियाई सिविल वॉर से भी जुड़ चुका है. वह स्थानीय लोगों को खुद लड़ने के लिए ट्रेन्ड करने और वेनेजुएला, म्यांमार व ईरान जैसे देशों में विद्रोही समूहों से जुड़ने की अपील कर रहा था. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसके भारत विरोधी या प्रतिबंधित संगठनों से संपर्कों और जासूसी से जुड़ी जांच कर रही हैं.
सोशल मीडिया और मोबाइल से खुले राज
मैथ्यू वैन डाइक की गिरफ्तारी के बाद उसके डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच में कई फैक्ट सामने आए हैं. सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कुछ ऐसी रिकॉर्डिंग और नोट्स लगे हैं, जिनमें उसने 'इतिहास की दिशा बदलने' और 'आजादी को हर इंसान का अधिकार' बताया है. वैन डाइक का मकसद विदेशी लड़ाकों को भेजने के बजाय स्थानीय लोगों को जंग के लिए तैयार करना था.
पूर्वोत्तर भारत और ट्रांजिट कॉरिडोर का खतरा

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









