
'कांग्रेस से जबरदस्ती की शादी थी, इसलिए लेना पड़ा तलाक...', खड़गे को पूर्व PM का हल्का-फुल्का जवाब
AajTak
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने 2018 की कांग्रेस और जनता दल सेकुलर की सियासी दोस्ती को याद किया और कहा कि 2019 में हमने कांग्रेस से रिश्ते नहीं तोड़े कांग्रेस ही हमें छोड़कर अलग हुई. देवेगौड़ा ने कहा कि इस रिश्ते में सिर्फ प्रताड़ना रह गई थी, इसलिए उन्हें 'तलाक' लेना पड़ा.
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चर्चित बयान 'मोहब्बत और शादी' वाली बयान पर प्रतिक्रिया दी है. बुधवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा के साथ कांग्रेस के संबंधों को याद करते हुए कहा था कि देवेगौड़ा साहब ने प्रेम कांग्रेस से किया लेकिन शादी मोदी साहब से कर ली.
मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान की सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब चर्चा हुई. अब पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा है कि कांग्रेस के साथ उनकी जबरन शादी हुई थी और इस रिश्ते में घुटन थी इसलिए उन्हें तलाक लेना पड़ा.
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर एक लंबे पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खड़गे को अपना प्रिय मित्र कहकर संबोधित किया है.
एचडी देवेगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनका कार्यकाल लगभग 10-11 महीने का था. वे भारत के 11वें प्रधानमंत्री थे और उनकी सरकार यूनाइटेड फ्रंट गठबंधन की थी, जिसे कांग्रेस का बाहर से समर्थन मिला था.
एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र खड़गे जी ने आज संसद में कांग्रेस के प्रति मेरे 'प्रेम' और बीजेपी के साथ मेरे "विवाह" पर एक मज़ाकिया टिप्पणी की. जब उन्होंने यह बात कही तब मैं सदन में उपस्थित नहीं था. यहां मेरा जवाब है. जो हल्का-फुल्का भी है और तथ्यों पर आधारित भी. आखिर मुझे कांग्रेस से "तलाक" लेने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा.
इसके बाद पूर्व पीएम ने खड़गे को एक हल्की फुल्की चिट्ठी लिखी और इसे एक्स पर शेयर किया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






