
WPL में 3 दिन बिना दर्शकों के खेला जाएगा मैच? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
AajTak
नवी मुंबई नगर निगम चुनावों के चलते WPL के 14 और 15 जनवरी को होने वाले दो मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. पुलिस ने चुनाव के कारण सुरक्षा देने में असमर्थता जताई है. 16 जनवरी के मैच को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है...
महिला प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ESPN Cricinfo के अनुसार, इस हफ्ते WPL के दो मुकाबले नवी मुंबई नगर निगम चुनावों के कारण बंद दरवाज़ों के पीछे यानी बिना दर्शकों के खेले जाएंगे. पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सूचित किया है कि 15 जनवरी को चुनाव होने की वजह से वह उस दिन WPL मैचों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा सकती, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है.
इन मैचों पर होगा असर
फिलहाल जिन मुकाबलों पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है, उनमें 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्ज़ और 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज़ का मैच शामिल है. वहीं, 16 जनवरी को होने वाले गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में दर्शकों को प्रवेश मिलेगा या नहीं, इसे लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, क्योंकि उस तारीख के लिए दर्शक नीति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
टिकटों की बिक्री भी नहीं की गई
WPL के आधिकारिक टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर 14, 15 और 16 जनवरी को होने वाले मुकाबलों के टिकट सूचीबद्ध नहीं किए गए हैं. टिकटों की अनुपलब्धता यह संकेत देती है कि इन मैचों को लेकर अभी भी पाबंदियां लागू हैं, हालांकि बीसीसीआई की ओर से अंतिम स्पष्टीकरण का इंतज़ार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: WPL: रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 4 रनों से दी शिकस्त, शतक से चूकीं सोफी डिवाइन, नंदिनी की हैट्रिक

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












