
'सिर कटा दूंगा', अर्जुन तेंदुलकर पर अश्विन के बयान से योगराज सिंह तमतमाए , बोले- 6 महीने में दुनिया का खतरनाक बल्लेबाज...
AajTak
योगराज सिंह ने रविचंद्रन अश्विन के अर्जुन तेंदुलकर को लेकर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अर्जुन को गेंदबाज नहीं, बल्कि बल्लेबाज बताया और दावा किया कि 6 महीने में उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक बैटर बना सकते हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं. इस बार उन्होंने रविचंद्रन अश्विन पर निशाना साधते हुए अर्जुन तेंदुलकर को लेकर बड़ा बयान दिया है.
दरअसल, कुछ दिन पहले अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI में अर्जुन तेंदुलकर के लिए जगह बनाना मुश्किल है. उन्होंने टीम के पास मौजूद तेज गेंदबाजों मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी का हवाला देते हुए कहा था कि अर्जुन को मौका तभी मिलेगा जब कई खिलाड़ी चोटिल हो जाएं.
अश्विन के इस बयान पर योगराज भड़क गए. InsideSport से बातचीत में उन्होंने कहा कि अर्जुन को गलत तरीके से एक गेंदबाज के रूप में देखा जा रहा है, जबकि वह असल में एक बल्लेबाज हैं. योगराज ने अश्विन के बयान पर कहा- वो पता नहीं क्या बकवास बातें करते हैं, कोई भी टीवी पर बैठकर कुछ भी बात कर सकता है. तुम क्या हो भाई.
योगराज ने आगे कहा कि अर्जुन को स्पाइन की समस्या रही है, जिसकी वजह से उनकी गेंदबाजी एक्शन में बदलाव आया. लेकिन असली बात यह है कि उनकी बैटिंग क्षमता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.
योगराज ने यह भी खुलासा किया कि 2022 में अर्जुन उनके पास चंडीगढ़ में 12 दिन ट्रेनिंग के लिए आए थे. इस दौरान उन्होंने अर्जुन की बल्लेबाजी पर काम किया और उनकी गेंदबाजी एक्शन में भी बदलाव कराया. इसके बाद अर्जुन ने गोवा के लिए अपने रणजी डेब्यू में शतक लगाया था.
योगराज ने दावा किया कि उन्होंने गोवा टीम मैनेजमेंट और अपने बेटे युवराज सिंह को भी कहा था कि अर्जुन को बल्लेबाज के रूप में तैयार किया जाए. उनके मुताबिक अर्जुन अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह ही एक बेहतरीन बल्लेबाज बन सकते हैं.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












