
IPL: 13, 600 करोड़ में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदा
AajTak
राजस्थान रॉयल्स की ओनरशिप अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के कंसोर्टियम ने 1.63 बिलियन डॉलर में खरीद ली है, जिससे यह सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है. वहीं, आईपीएल 2026 से पहले टीम को झटका लगा है, क्योंकि सैम करन चोटिल होकर बाहर हो गए हैं और उनकी जगह दासुन शनाका को शामिल किया गया है.
आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिनों को वक्त बचा है. लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक को लेकर चल रही रेस अब खत्म हो गई है. अमेरिका के कारोबारी काल सोमानी (Kal Somani) ने राजस्थान रॉयल्स को अब खरीद लिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल सोमानी ने इस आईपीएल फ्रेंचाइजी को 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ करीब 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 13,600 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर खरीदा है. इस डील के साथ राजस्थान रॉयल्स दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है.
बताते हैं कि काल सोमानी IntraEdge, Academian और Truyo.AI के फाउंडर हैं. इस कंसोर्टियम को अमेरिकी बिजनेसमैन Rob Walton का भी सपोर्ट है, जो Walmart फैमिली से जुड़े हैं. इसके अलावा, इसमें हैम्प फैमिली भी शामिल है, जो Detroit Lions टीम की मालिक है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई ओनरशिप का असर आईपीएल 2026 के बाद से देखने को मिलेगा.
आईपीएल में कैसा रहा है राजस्थान का सफर
IPL में राजस्थान रॉयल्स के सफर की बात करें तो इस फ्रेंजाइजी ने लीग के पहले चरण यानी साल 2008 में शेन वार्न की कप्तानी में पहला ही खिताब अपने नाम किया था. लेकिन इसके बाद टीम को लगातार संघर्षों का सामना करना पड़ा. साल 2022 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन तब गुजरात टाइटंस ने टाइटल अपने नाम किया था.
सैम करन बाहर, दासुन शनाका को मौका

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












