
IPL 2026 से पहले मुंबई में कप्तानों का महा-जमावड़ा, पहली बार देसी हाथों में 10 टीमों की कमान
AajTak
मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.
More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












