
जब IPL टीमों की हुई पहली बार नीलामी, कितनी थी तब कीमत... RR सबसे सस्ती, MI ने तोड़े थे सारे रिकॉर्ड
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला सीजन साल 2008 में हुआ था, उससे पहले टीमों की नीलामीं हुई थी. आज जब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम करोड़ों में बिकी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इन टीमों की शुरुआती कीमतें क्या थीं?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है. लेकिन IPL के आगाज से पहले दो बड़ी डील 24 मार्च को हुई. इन दोनों डील ने यह बात तो साबित कर दी कि IPL की वैल्युशन कितनी बढ़ चुकी है. बात साफ है IPL तो साल दर साल पॉपुलर हुआ ही है, वहीं इसमें मौजूद टीमों और खिलाड़ियों की कीमत भी बढ़ रही है.
राजस्थान रॉयल्स को $1.63 बिलियन (करीब ₹ 15,290 करोड़) में खरीदा गया, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद हुई.
(RCB) को आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर खरीदा. वहीं राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका के बड़े बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर (15, 290 करोड़ रुपये) की भारी कीमत में खरीदा गया.
खास बात यह रही कि इन दोनों ही टीमों की कीमत जब आईपीएल 2028 की शुरुआत हुई थी तो वैसे नहीं थी, लेकिन जब मंगलवार (24 मार्च) को ये दोनों टीमों बिकीं तो यह सवाल उठा कि इन टीमों की शुरुआती कीमत क्या थी?
आईपीएल टीमों की मालिकाना हक के लिए सबसे पहले नीलामी 24 जनवरी 2008 को हुई थी. हर टीम की शुरुआती कीमत 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गई थी. नीलामी में कुल 723.59 मिलियन डॉलर की बोली लगी, जो बेस प्राइस 400 मिलियन डॉलर से काफी ज्यादा थी. सबसे महंगी टीम मुंबई इंडियंस रही, जिसे तब 111.9 मिलियन डॉलर में खरीदा गया.
इस नीलामी को लेकर विवाद भी हुआ, क्योंकि तब एन श्रीनिवासन पर हितों के टकराव (Conflict of Interest) का आरोप लगा था, वो चेन्नई सुपर किंग्स में हिस्सेदारी भी रखते थे. उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का एक नियम (Clause 6.2.4) था, जिसमें कहा गया था कि BCCI का कोई भी अधिकारी क्रिकेट मैच या टूर्नामेंट से सीधे या परोक्ष रूप से पैसा नहीं कमा सकता या उसमें हिस्सा नहीं रख सकता. लेकिन 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद इस नियम में बदलाव कर दिया गया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












