
RCB और RR दोनों बिके, फिर कीमत में फर्क इतना कम क्यों? समझिए IPL में अरबों का खेल!
AajTak
RCB और RR की रिकॉर्ड $3.4 बिलियन की बिक्री के बाद दोनों टीमों की वैल्यू करीब क्यों रही? आखिर इसकी वजह क्या रही, क्या यह डील IPL को दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल करती है? आइए समझते हैं.
RCB vs RR Sale: आईपीएल इतिहास में पहली बार फ्रेंचाइज़ियों की बिक्री ने $3.4 बिलियन (करीब ₹30,306 करोड़) का आंकड़ा पार कर लिया है. दिग्गज कमेंटेटर और क्रिकेट विश्लेषक हर्षा भोगले ने इस मेगा डील पर अपनी राय रखते हुए बताया कि क्यों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की कीमतें लगभग बराबर रहीं.
RCB को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (कंपनियों के समूह) ने खरीदा, जिसमें टाइम्स ऑफ इंडिया, डेविड बिल्टजर , ब्लैक स्टोन और बोल्ट वेंचर्स भी शामिल हैं. यह डील $1.78 बिलियन (करीब ₹16,706 करोड़) में हुई, जो IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील बन गई.
And @RCBTweets has finalised a sale with a valuation of 1.78 billion USD to a consortium that includes the Birlas, Times of India, Blitzer and Blackstone. It isn't too far above what @rajasthanroyals got but then this is a peculiar ecosystem where the income and expenses of a…
वहीं, राजस्थान रॉयल्स को को काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा, जिसे वॉलमार्ट और फोर्ड परिवार का सपोर्ट हासिल है. यह सौदा $1.63 बिलियन (करीब ₹13,600 करोड़) में पूरा हुआ.
भोगले ने हैरानी जताई कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ब्रांड वैल्यू ज्यादा होने के बावजूद उसकी कीमत राजस्थान रॉयल्स से बहुत ज्यादा नहीं रही. उन्होंने बताया कि IPL का इकोसिस्टम ही ऐसा है, जहां टीमों की कमाई और खर्च लगभग बराबर होते हैं. इसी वजह से फ्रेंचाइजियों की वैल्यू एक-दूसरे के करीब रहती है. यह भी पढ़ें: कौन हैं काल सोमानी? जिसने ₹13,600 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स खरीदी
भोगले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुछ ही घंटों में IPL में $3.4 बिलियन के सौदे हुए, जो दिखाता है कि लीग अब दुनिया की बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स में शामिल हो चुकी है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैन्स को भी ग्लोबल स्पोर्ट्स का सबसे अहम हिस्सा बताया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











