
PSL को एक और झटका, CSK में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन, इस गेंदबाज को किया रिप्लेस
AajTak
चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है. जॉनसन ने PSL छोड़कर IPL जॉइन किया है, जिससे PCB नाराज है और खिलाड़ियों पर कार्रवाई की चेतावनी दे चुका है.
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है. वह अपने ही देश के खिलाड़ी नाथन एलिस की जगह टीम में आए हैं. 30 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉनसन को 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया है. इस बात की पुष्टि आईपीएल ने मंगलवार को की है.
PSL छोड़ा, IPL को चुना
स्पेंसर जॉनसन पहले पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले थे. उन्हें क्वेटा ग्लेडिएटर ने 5.6 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था. लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया.
CSK की पेस अटैक हुई मजबूत
अब जॉनसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम में खलील अहमद, मैट हेनरी और जेमी ओवरटन जैसे गेंदबाजों के साथ खेलेंगे. जॉनसन का इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है.
* 13 मैच (5 वनडे, 8 टी20) * 18 विकेट

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












