पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की नकल करना पड़ा महंगा, अंपायर ने सुनाया डेड बॉल का फैसला, VIDEO
AajTak
पाकिस्तान के उस्मान तारिक के अनोखे बॉलिंग एक्शन की नकल करना एक श्रीलंकाई स्कूल क्रिकेटर को भारी पड़ गया. मैच के दौरान अंपायर ने इसे 'डिस्ट्रैक्शन' मानते हुए डेड बॉल करार दिया. MCC नियम 41.4 के तहत चेतावनी दी गई, जबकि तारिक का यही एक्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में वैध माना जाता है.
पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिस्पिनर उस्मान तारिक का विवादित बॉलिंग एक्शन अब एक बार फिर चर्चा में है. उनके रन-अप के दौरान गेंद डालने से पहले आने वाला 'पॉज' अब युवा खिलाड़ियों के बीच भी ट्रेंड बन चुका है. हालांकि, इस स्टाइल की नकल करना हर किसी के लिए आसान नहीं दिख रहा.
श्रीलंका के एक इंटर-स्कूल मुकाबले में, नेथुजा बासिथा ने तारिक के एक्शन को कॉपी करने की कोशिश की. रिचमंड कॉलेज की ओर से खेलते हुए इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने रन-अप के दौरान रुककर कई बार जंप किया और फिर फुल टॉस डाली. लेकिन जैसे ही गेंद डाली गई, अंपायर ने तुरंत इसे 'डेड बॉल' करार दे दिया.
A fan of Usman Tariq was spotted during the match between Richmond College and Mahinda College in Galle, Sri Lanka. pic.twitter.com/h7DOQpIFr1
MCC नियम की वजह से हुआ ऐसा यह फैसला Marylebone Cricket Club (MCC) के नियम 41.4 के तहत लिया गया. इस नियम के अनुसार, अगर अंपायर को लगे कि गेंदबाज ने जानबूझकर बल्लेबाज का ध्यान भटकाने की कोशिश की है, तो वह तुरंत 'डेड बॉल' घोषित कर सकता है.
नियम यह भी कहता है कि ऐसी स्थिति में बल्लेबाजी टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जा सकते हैं. हालांकि इस मामले में अंपायर ने केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया.
क्यों अलग है तारिक का मामला? गेंदबाज बाशिथा का यह पॉज उनके सामान्य एक्शन का हिस्सा नहीं था, इसलिए इसे 'डिस्ट्रैक्शन' माना गया. वहीं उस्मान तारिक का यही पॉज उनके नियमित एक्शन का हिस्सा है, जिसके चलते यह नियम उनके खिलाफ लागू नहीं होता है. वहीं तारिक का एक्शन पहले भी सवालों के घेरे में रहा है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने भी उनके एक्शन पर अप्रत्यक्ष रूप से चकिंग का इशारा किया था.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












