
PSL खेलने पाकिस्तान जाएंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, जंग के बीच BCB ने दी परमिशन
AajTak
सुरक्षा चिंताओं के बीच बांग्लादेश सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पीएसएल 2026 में खेलने की अनुमति दे दी है. विदेश मंत्रालय और इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग से भरोसा मिलने के बाद यह फैसला लिया गया. टूर्नामेंट कराची और लाहौर में होगा और शुरुआती मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे.
बांग्लादेश के खिलाड़ियों को आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए आखिरकार उनकी क्रिकेट बोर्ड से नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिल गया है. हालांकि, पाकिस्तान में स्थिति भयावह बनी हुई है. एक तरफ ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच चलते क्षेत्र में तनाव है तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी संघर्ष जारी है.
इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट को सीमित रखते हुए सिर्फ कराची और लाहौर में कराने का फैसला लिया है. साथ ही शुरुआती मुकाबले बिना दर्शकों के कराए जाएंगे. इससे पहले बांग्लादेश के युवा एवं खेल राज्य मंत्री Aminul Haque ने साफ कहा था कि अगर सुरक्षा स्थिति ठीक नहीं रही तो खिलाड़ियों को अनुमति नहीं दी जाएगी. लेकिन उनके इस बयान के ठीक एक दिन बाद सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों को पीएसएल खेलने की मंजूरी दे दी गई है.
बांग्लादेश बोर्ड ने दे दिया क्लीयरेंस
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर विदेश मंत्रालय से चर्चा की गई और फिर इस्लामाबाद स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से संपर्क किया गया. वहां से सुरक्षा को लेकर भरोसा मिलने के बाद खिलाड़ियों को जाने की अनुमति दी गई.
यह भी पढ़ें: IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर कितने खिलाड़ी अब तक IPL में आए? टेंशन में PCB, देखें पूरी लिस्ट
मंजूरी मिलने के बाद बांग्लादेश के चार खिलाड़ी पाकिस्तान पहुंच भी चुके हैं और अपनी-अपनी टीमों से जुड़ गए हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












