रिंकू सिंह को IPL में बड़ी जिम्मेदारी, KKR में शुरू हुआ लीडरशिप ट्रांजिशन
AajTak
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है. यह कदम फ्रेंचाइजी की भविष्य की लीडरशिप प्लानिंग का साफ संकेत माना जा रहा है.
रिंकू सिंह, कप्तान अंजिक्य रहाणे के साथ मिलकर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे. KKR के CEO वेंकी मैसूर ने नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 (Knights Unplugged 3.0) इवेंट में इसकी आधिकारिक घोषणा की.
टीम के हेड कोच अभिषेक नायर ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि रिंकू पिछले कुछ सालों में एक लीडर के तौर पर विकसित हुए हैं. उन्होंने कहा कि T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद खासकर उन्हें ज्यादा जिम्मेदारी देने का सही समय है,
रिंकू सिंह का सफर IPL की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक रहा है. 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदे गए रिंकू को IPL 2025 से पहले 13 करोड़ में रिटेन किया गया. पांच लगातार छक्के लगाकर मैच जिताने के बाद उन्होंने खास पहचान बनाई और टीम इंडिया में जगह भी पक्की की.
शाहरुख खान के बाद रिंकू सिंह का नाम इवेंट के दौरान रहाणे और रिंकू दोनों को स्टेज पर बुलाया गया, जहां फैन्स ने 'captain kore dao Rinku' (कैप्टन रिंकू कर डालो) के नारे लगाए. रहाणे ने रिंकू की तारीफ करते हुए कहा-जब KKR का नाम आता है तो सबसे पहले शाहरुख खान का नाम याद आता है और उनके बाद रिंकू सिंह का. रिंकू ने भी फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी.
KKR की टीम में कौन-कौन इंजर्ड? इवेंट के दौरान टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मौजूद थे, जबकि हर्षित राणा, मथीशा पथिराना और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं. आकाश दीप IPL 2026 से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह सौरभ दुबे को शामिल किया गया है. KKR की टीम 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











