
IPL का सफर याद कर भावुक हुए सौरव गांगुली, बोले- EPL-NBA जितनी बड़ी है भारत की ये लीग
AajTak
सौरव गांगुली ने कहा है कि आईपीएल अब ईपीएल और एनबीए जैसी दुनिया की बड़ी लीग्स के बराबर पहुंच चुका है. उन्होंने राजस्थान फ्रेंचाइजी की बड़ी डील का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ 2-3 महीने चलने वाली इस लीग की वैल्यूएशन और लोकप्रियता चौंकाने वाली है.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आईपीएल अब दुनिया की सबसे बड़ी खेल लीग्स जैसे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) और नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) के बराबर पहुंच चुका है.
गांगुली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राजस्थान फ्रेंचाइजी की ओनरशिप डील के बाद आईपीएल की वैल्यूएशन एक बार फिर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के कंसोर्टियम ने करीब 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 13- 15 हजार करोड़ रुपये) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है.
IPL का सफर याद कर भावुक हुए गांगुली
गांगुली ने आईपीएल के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, यह आईपीएल के लिए बहुत बड़ी खबर है. जब 2007 में इसकी शुरुआत हुई थी और 2008 में मैंने इस लीग की पहली गेंद खेली थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह यहां तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि आज आईपीएल एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावर बन चुका है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.
अमेरिका तक बढ़ा IPL का असर
गांगुली ने बताया कि अब अमेरिका जैसे देशों के बड़े निवेशक भी आईपीएल में दिलचस्पी ले रहे हैं. Rob Walton और हैम्प फैमिली जैसे नाम इस लीग से जुड़ रहे हैं, जो इसकी बढ़ती ताकत को दिखाता है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












