
राजस्थान के बाद 16,706 करोड़ रुपये में बिकी IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB, जानें किसने खरीदा
AajTak
RCB की ओनरशिप अब आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स के कंसोर्टियम के पास चली गई है. करीब 16,700 करोड़ की इस डील में टीम की 100% हिस्सेदारी खरीदी गई है. नई ओनरशिप के तहत आर्यमान बिड़ला चेयरमैन होंगे.
आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक और मौजूदा डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नए मालिकों के हाथों में चली गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. ये डील मंगलवार को हुई.
खास बात ये है कि आरसीबी की इस डील से पहले राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने करीब 15 हजार करोड़ की रकम में खरीदा है. यानी एक ही दिन में आईपीएल की दो टीमों का मालिकाना हक बदल गया है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी की ये डील United Spirits Limited (जो Diageo की सब्सिडियरी है) के साथ हुई है, जिसमें RCB की 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर की जाएगी. इस डील में आईपीएल के साथ-साथ WPL (महिला टीम) भी शामिल है. यानी आरसीबी की मेन्स और वुमेंस टीम का मालिकाना हक अब इन्हीं 4 हिस्सेदारों को मिल गया है.
कौन संभालेगा टीम?
नई ओनरशिप के तहत-
* आर्यमान विक्रम बिड़ला (आदित्य बिड़ला ग्रुप) चेयरमैन होंगे. * सत्यान गजवानी (टाइम्स ग्रुप) वाइस चेयरमैन होंगे. इसके अलावा कंसोर्टियम में David Blitzer (बोल्ट वेंचर्स) और Viral Patel (ब्लैकस्टोन) भी शामिल हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












