
VIDEO: शादी के बाद पत्नी वंशिका संग पहली बार वृंदावन पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव, कृष्ण भक्ति में हुए लीन
AajTak
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में गुपचुप दर्शन किए. मंगलवार को हुए इस दौरे में दोनों ने देहरी पर इत्र चढ़ाया और 56 भोग अर्पित किए. करीब 25 मिनट मंदिर में रहने के दौरान सुरक्षा कड़ी रही. फोटो वायरल होने के बाद बुधवार को लोगों को इसकी जानकारी मिली.
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए. वह मंगलवार को मंदिर पहुंचे थे, लेकिन उनकी इस यात्रा की भनक किसी को नहीं लगी.
दोनों ने मंदिर की देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की और भगवान बांके बिहारी को 56 भोग अर्पित किए. शादी के बाद यह उनका पहला मथुरा दौरा था, जिसे उन्होंने पूरी तरह निजी रखा.
कुलदीप और उनकी पत्नी करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे. इस दौरान मंदिर के गार्ड्स ने उन्हें सुरक्षा घेरे में रखा, जिससे उनकी मौजूदगी आम श्रद्धालुओं की नजरों से दूर रही.
इस पूरे दौरे की जानकारी बुधवार सुबह तब सामने आई, जब उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इसके बाद फैन्स को पता चला कि कुलदीप यादव ने गुपचुप तरीके से वृंदावन में दर्शन किए थे.
14 मार्च को हुई वंशिका संग कुलदीप की शादी
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को वंशिका चड्ढा से मसूरी के होटल सवोय में धूमधाम से शादी हुई.शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में होटल सेंट्रम में हुआ. जहां क्रिकेट, राजनीति और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं. शादी से पहले कुलदीप यादव ने 4 जून 2025 को लखनऊ में एक निजी समारोह में वंशिका से सगाई की थी. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं और मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं. वंशिका का पालन-पोषण कानपुर के श्याम नगर इलाके में हुआ है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हायर एजुकेशन पूरी की और वहीं काम भी किया था.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












