
IPL 2026: RCB vs SRH का टिकट मिनटों में बिका, इतनी थी कीमत, फैन्स ने लगाया गड़बड़ी का आरोप
AajTak
आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच के टिकट बुकिंग शुरू होते ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए, जिससे बड़ी संख्या में फैंस टिकट नहीं ले पाए. कई लोगों ने टिकटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी और ब्लैक मार्केटिंग के आरोप लगाए, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. ओपनिंग मैच के लिए टिकट बुकिंग मंगलवार शाम 4 बजे शुरू हुई थी. लेकिन कुछ ही मिनटों में सारे टिकट फुल हो गए. बड़ी संख्या में फैंस ने शिकायत की कि टिकट पहले ही सोल्ड आउट हो चुके थे और उन्हें सीट नहीं मिल पाई.
यह मुकाबला 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी क्षमता करीब 40,000 दर्शकों की है. यह वही स्टेडियम है, जहां जून 2025 में टीम के खिताबी जश्न के दौरान भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यहां मैचों पर रोक लगा दी गई थी.
ओपनिंग मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था और कई लोग बुकिंग शुरू होते ही टिकट लेने के लिए तैयार बैठे थे. इसके बावजूद बहुत कम लोग टिकट बुक कर पाए, जबकि बाकी लोग सीट न मिलने से निराश दिखे.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले टीमों में हड़कंप! KKR और SRH की टीम से बाहर हुए ये सूरमा
कीतनी थी टिकट की कीमत
इस मैच के टिकट 3,750 रुपये से लेकर 47,000 रुपये तक के थे. RCB ने यह भी ऐलान किया कि हर होम मैच में 11 टिकट भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की याद में रिजर्व रखे जाएंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












