
World ORS day 2021: 5 साल से छोटे बच्चों के लिए वरदान है ORS, जानें वजह और घर पर बनाने का तरीका
Zee News
World ORS Day 2021: हर साल 29 जुलाई को वर्ल्ड ओआरएस डे मनाया जाता है. इस अवसर पर जानिए ORS के फायदे और महत्व...
हर साल 29 जुलाई को विश्व ओआरएस दिवस (World ORS Day 2021) मनाया जाता है, ताकि हम सभी को ओरल रीहाइड्रेशन साल्ट्स (Oral Rehydration Salts) की अहमियत का अंदाजा रहे. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि 5 साल की उम्र से छोटे बच्चों में मृत्यु होने का दूसरा सबसे बड़ा कारण डायरिया संबंधी समस्या (Diarrhoeal Diseases) है. डायरिया के कारण हुई शरीर में पानी की कमी को ओआरएस की मदद से दूर किया जा सकता है. ORS सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि वयस्कों और बुजुर्ग लोगों में भी डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) की समस्या को दूर करता है. ORS क्या है? (What is ORS?)नेशनल हेल्थ पोर्टल का कहना है कि ORS की फुल फॉर्म ओरल रीहाइड्रेशन साल्ट्स है, जो कि डायरिया संबंधी समस्या को दूर करने का सबसे किफायती इलाज है. इसमें साल्ट (इलेक्ट्रोलाइट) और चीनी होती है. इन दोनों का मिश्रण शरीर में गट (पेट) से इलेक्ट्रोलाइट और पानी के अवशोषण को तेज करता है. जिससे डायरिया के कारण हो रही उल्टी और दस्त से राहत मिलती है. वहीं, यह डायरिया के कारण शरीर में पानी और साल्ट की कमी को पूरा करने में मदद करता है. भारत के नेशनल हेल्थ पोर्टल के मुताबिक, ORS के साथ Zinc की जोड़ी (ORS Jodi) एक्यूट डायरिया (Acute Diarrhoea) और डिहाइड्रेशन का सबसे प्रभावी इलाज है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







