)
Surya Grahan 2026: महाशिवरात्रि के 48 घंटे बाद सूर्य ग्रहण का साया, निशिता काल की पूजा में भूलकर भी ना करें ये गलतियां
Zee News
Surya Grahan after Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर्व के ठीक 48 घंटे बाद, 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. चूंकि महाशिवरात्रि पर निशिता काल सूतक काल के साए में रहेगा, ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दौरान किन गलितियों को करने से बचना चाहिए और इससे जुड़े खास नियम क्या हैं.
Mahashivratri 2026 Nishita Kaal Puja Niyam: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, इस साल महाशिवरात्रि के ठीक 48 घंटे बाद सूर्य ग्रहण का संयोग बनने जा रहा है. हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा. इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत 17 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से होगी और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा. चूंकि, महाशिवरात्रि की निशिता काल सूतक के साए में रहेगा, ऐसे में लोगों के मन में दुविधा उत्पन्न हो रही है कि आखिर सूतक के साए में निशिता काल की पूजा की जा सकती है या नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के सूतक काल में पूजा-पाठ नहीं किए जाते. ऐसे में आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर निशिता काल की पूजा में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए और इस दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए.
ग्रहण से पहले की शिवरात्रि है खास
जब ग्रहण किसी बड़े त्यौहार के इतने करीब होता है, तो उसका सूक्ष्म प्रभाव काफी पहले से शुरू हो जाता है. 15 फरवरी की अर्धरात्रि को जब भक्त निशिता काल में भगवान शिव का अभिषेक करेंगे, उस समय ब्रह्मांड में आध्यात्मिक ऊर्जा अपने चरम पर होगी. यह समय खुद को मानसिक रूप से मजबूत करने का है. ग्रहण के पहले की यह शिवरात्रि एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी. इस दौरान की गई मंत्र साधना न सिर्फ महादेव को प्रसन्न करेगी, बल्कि आने वाले सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से भी आपकी रक्षा करेगी.
निशिता काल की पूजा में ना करें ये गलतियां
ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण का समय नजदीक कारण इस बार की शिवरात्रि पर कुछ विशेष सावधानियां हर किसी के लिए बेहद जरूरूी है. ऐसे में शिवरात्रि से लेकर ग्रहण की समाप्ति तक भोजन और विचारों में सात्विकता बनाए रखें. इस दौरान तामसिक भोजन का सेवन आपके मानसिक असंतुलन को बढ़ा सकता है. ग्रहण के प्रभाव से मन में क्रोध या चिड़चिड़ापन आ सकता है. इससे बचने के लिए लगातार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते रहें. इसके साथ ही व्रत का पारण विधि-विधान से करें. पारण के समय दान-पुण्य का विशेष महत्व है, क्योंकि इस समय किया गया दान अक्षय फलदायी और ग्रहों के दोष को शांत करने वाला होता है. निशिता काल की पूजा के दौरान मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव न लाएं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






