
World Environment Day पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने मरीजों को दिया खास तोहफा, की ये पहल... प्लास्टिक को लेकर लिया ये प्रण
AajTak
विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे देश में कई कार्यक्रम हुए. इस दौरान आयुर्वेद के सबसे बड़े संस्थान AIIA ने भी मरीजों के लिए अनूठी पहल की. वहीं संस्थान ने इस दौरान प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के लिए शपथ ली और जागरूकता अभियान चलाया.
World Environment Day 2025: देशभर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस 2025 बड़े ही उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया. पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने की थीम पर आधारित इस दिन को लेकर विभिन्न संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और संगठनों ने पौधारोपण, रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया .
इसी के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान संस्थान परिसर में 500 पौधे लगाए गए और 200 पौधे मरीजों को दिए गए ताकि वे अपने घरों में भी औषधीय पौधे उगाएं और पर्यावरण की रक्षा करें.
AIIA ने यह कार्यक्रम भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे "मेरी LiFE" (Lifestyle for Environment) अभियान के तहत किया गया. जिसमें इस साल की थीम थी प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना.
इस दौरान AIIA की प्रभारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मंजुषा राजगोपाल की देखरेख में कई खास कार्यक्रम हुए. इस दौरान पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, स्टाफ से जुड़े लोग भी शामिल हुए. इसके बाद छात्रों ने नुक्कड़ नाटक “प्लास्टिक की दुनिया, प्रकृति का विनाश” पेश किया. इसमें बताया गया कि प्लास्टिक कैसे हमारी धरती को नुकसान पहुंचा रहा है और आयुर्वेद कैसे इसका समाधान दे सकता है.
खास बात यह रही कि 22 मई से 5 जून के बीच AIIA ने 5000 से ज्यादा मरीजों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और आयुर्वेदिक तरीके से पर्यावरण की रक्षा कैसे करें. इस बारे में भी जागरूक किया. वहीं मेन इवेंट 5 जून को संस्थान के मिनी ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें प्रो. एम.एम. राव, प्रो. योगेश बडवे और डॉ. मीना देवगड़े शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सभी विभागों के शिक्षक, छात्र और स्टाफ ने हिस्सा लिया और मिलकर पर्यावरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










