
Women's World Cup: झूलन गोस्वामी ने वो उपलब्धि हासिल की, जहां अब तक कोई नहीं पहुंच सका
AajTak
तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने एक और नया मुकाम हासिल किया है. उन्होंने वनडे में वह उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक कोई महिला क्रिकेटर हासिल नहीं कर सकी...
Women's World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने करियर के आखिरी पड़ाव में एक और नया मुकाम हासिल किया है. उन्होंने बुधवार (16 मार्च) को वनडे क्रिकेट में वह उपलब्धि हासिल की है, जो अब तक दुनिया की कोई महिला क्रिकेटर हासिल नहीं कर सकी.
दरअसल, झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज तो पहले से ही थीं, लेकिन अब उन्होंने इसे एक और नए आयाम तक पहुंचा दिया. उन्होंने करियर के 250 वनडे विकेट पूरे कर लिए हैं. यह आंकड़ा छूने वाली झूलन क्रिकेट इतिहास की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं.
झूलन गोस्वामी- 199 वनडे, 250 विकेट
हालांकि अब तक झूलन के अलावा कोई भी महिला गेंदबाज 200 वनडे विकेट लेने का कारनामा भी नहीं कर सका है. झूलन के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कैथरिन फिट्जपैट्रिक और वेस्टइंडीज की अनीसा इकबाल काबिज हैं. कैथरिन ने 109 और अनीसा ने 139 वनडे में बराबर 180-180 विकेट झटके हैं. हालांकि अनीसा अभी भी खेल रही हैं और उनके पास कैथरिन को पीछे छोड़ने का मौका है. वह 200 विकेट लेने वाली भी दूसरी गेंदबाज बन सकती हैं.
झूलन ने अपना 250वां विकेट वर्ल्ड कप में खेले जा रहे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हासिल किया. उन्होंने टैमी ब्यूमॉन्ट को शिकार बनाया और उन्हें LBW आउट कर यह रिकॉर्ड कायम कर दिया.
विकेट

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












