
Winter Holiday: सर्दी का सितम! दिल्ली के सरकारी स्कूल 1 जनवरी से होंगे बंद, सरकार ने किया ऐलान
AajTak
दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन के तहत बंद रहेंगे. वहीं 9 से 12वीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी तक रेमेडियल क्लास लगेंगी. इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी कर दिया है.
उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. ऐसे दिल्ली सरकार ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है. लिहाजा शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गाय है. इसमें कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन के तहत बंद रहेंगे. वहीं 9 से 12वीं कक्षा के लिए 2 जनवरी से 14 जनवरी तक रेमेडियल क्लास लगेंगी.
दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसलिए रेमेडियल क्लास के संचालन का फैसला लिया गया है. इन कक्षाओं का मकसद सिलेबस का रिवीजन और स्टूडेंट्स की लर्निंग स्किल को बढ़ाना है. रेमेडियल क्लास के दौरान स्टूडेंट्स को सब्जेक्ट के बेसिक कॉन्सेप्ट को समझाया जाएगा.
सर्कुलर के मुताबिक सभी सरकारी स्कूलों में 1 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में अलग-अलग शिफ्ट में क्लास लगेंगी.
सर्कुलर में कहा गया है कि अगर स्कूल में जगह की कमी है, तो इवनिंग शिफ्ट के स्कूल संचालक संबंधित शिक्षा उप निदेशक (DDE) से परामर्श कर सकते हैं और शाम के समय का विकल्प चुन सकते हैं.
इससे पहले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल 9 बजे से शुरू करने का फैसला लिया था. बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए जिला अधिकारी ने यह आदेश दिया था.
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और चंड़ीगढ़ में बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा. इसके साथ ही, उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के बीच तापमान में कमी से कुछ इलाकों में सर्दी बढ़ने का अनुमान है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










