
Windows 11 इन लोगों को मिलेगा फ्री, कंप्यूटर में इतना रैम और मेमोरी होनी चाहिए
AajTak
Windows 11 को फ्री अपग्रेड के तौर पर यूजर्स को दिया जाएगा. हालांकि ये सभी के लिए नहीं होगा, बल्कि Windows 10 यूजर्स के लिए ही होगा.
माइक्रोसॉफ्ट ने लगभग 6 साल के बाद नया ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 11 लॉन्च किया है. Windows 11 के साथ नया स्टार्ट मेन्यू, नया टास्क बार, एंड्रॉयड ऐप का सपोर्ट से लेकर कई नए फीचर्स और डिजाइन चेंज हैं. इसके बारे में हमने विस्तार से बताया है. अब जान लीजिए ये किन्हें फ्री मिलेगा और इसका प्रिव्यू कैसे डाउनलोड करें. Windows 11 फ्री अपग्रेड होगा. यानी अगर आपके पास Windows 10 है तो आप Windows 11 में फ्री अपग्रेड कर सकेंगे. जाहिर है इसके लिए आपके पास लाइसेंस वर्जन का ऑपरेटिंग सिस्टम होना चाहिए, पायरेटेड में नहीं होगा. कंपनी ने इसके लिए मिनिमम सिस्टम रिक्वॉरमेंट भी जारी किया है. Windows 11 में जाने के लिए Windows 10 होना ही चाहिए, क्योंकि डायरेक्ट Windows 7 या फिर Windows 8 से आप Windows 11 में अपग्रेड नहीं कर सकेंगे. उसके लिए आपको ISO फाइल का सहारा लेकर अपने कंप्यूटर को क्लीन फॉर्मेंट करना होगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










