
LIC ने लॉन्च की 2 नई स्कीम... ₹2 करोड़ का लाभ, बीमा और सेविंग की भी गारंटी!
AajTak
एलआईसी ने दो नई योजनाएं लॉन्च कर दी हैं , जिसके तहत बीमा के साथ ही बचत की भी गारंटी मिल रही है. एक पॉलिसी के तहत पॉलिसी होल्डर्स को 2 करोड़ का सम एश्योर्ड भी दिया जा रहा है.
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने लोगों के लिए दो नए प्लान लॉन्च किया है. LIC का यह प्लान Protection Plus और Bima Kavach है. यह योजनाएं लाइफ इंश्योरेंस के साथ सेविंग की भी गारंटी देती हैं. प्रोटेक्शन प्लस योजना के तहत निवेश करके लॉन्ग टर्म में फंड तैयार किया जा सकता है. वहीं बीमा कवच के तहत आर्थिक सुरक्षा मिलती है.
एलआईसी के इन दो योजनाओं का लक्ष्य लोगों को एक सरल, फायदेमंद और लॉन्गटर्म में भरोसेमंद पॉलिसी प्रोवाइड कराना है, ताकि मुश्किल की घड़ी में बीमाकर्ता और फैमिली को आर्थिक सुरक्षा मिल सके. आइए जानते हैं इन दोनों प्लान के बारे में विस्तार से...
LIC प्रोटेक्शन प्लस यह योजना, उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो अपने बीमा के साथ ही कुछ सेविंग भी करना चाहते हैं या फिर बीमा के साथ निवेश करके फंड भी तैयार करना चाहते हैं. यह सिर्फ मृत्यु-कवर नहीं बल्कि निवेश/यूनिट फंड बेस्ड फंड वैल्यू भी देती है. यह योजना आपके पैसे को मार्केट से जोड़ती है, जिस कारण ये पारंपरिक एलआईसी पॉलिसी से ज्यादा रिटर्न देती है.
क्या है इस पॉलिसी की खासियत?
एलआईसी बीमा कवच यह योजना प्योर रिस्क प्रोटेक्शन टर्म लाइक योजना है. यह निवेश या सेविंग नहीं करती है, लेकिन पॉलिसी होल्डर्स के डेथ पर उसके फैमिली या नॉमिनी को फिक्स्ड डेथ बेनिफिट देती है. एलआईसी की यह योजना नॉन-पार्टिसिपेटिंग, नॉन-लिंक्ड, इंडविजुअल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है.
योजना की खासियत

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











