
ना पानी, ना सुविधाएं, कैप्टन भी गायब... पैसेंजर ने दिखाया इंडिगो फ्लाइट के अंदर का हाल
AajTak
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo का संचालन शनिवार को भी पटरी पर नहीं लौट सका. संकट अब पांचवें दिन में पहुंच गया है और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु व चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री रातभर अपने उड़ानों का इंतजार करते नजर आए. पिछले चार दिनों में एयरलाइन को 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, जिससे करीब तीन लाख से ज्यादा यात्रियों की यात्रा योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo गंभीर ऑपरेशनल संकट से जूझ रही है. इस देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स पर अफरा-तफरी मच गई. दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में यात्रियों को घंटों इंतजार, लंबी कतारें और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा.
इसी बीच एक यात्री सुप्रीत सिंह द्वारा पोस्ट किया गया इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. यह वीडियो कल का है. IndiGo के एक विमान के अंदर का है, जिसमें यात्री घंटों से बिना किसी स्पष्ट जानकारी के बैठे नजर आ रहे हैं.
सुप्रीत बताते हैं कि वे और अन्य यात्री 2.5 घंटे से विमान में फंसे हुए थे, लेकिन क्रू की ओर से कोई ठोस अपडेट नहीं मिल रहा था. उन्होंने कहा कि बोर्डिंग से पहले वे लाउंज में इंतजार कर रहे थे, जहां कम से कम कुछ सुविधा थी, लेकिन विमान में प्रवेश करने के बाद स्थिति और खराब हो गई.
समय पर कप्तान नहीं, खाने-पीने का इंतजाम भी नाकाफी
यात्री के अनुसार, फ्लाइट की बोर्डिंग सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई, जबकि तय प्रस्थान समय शाम 5:30 बजे का था. दोपहर 2:04 बजे तक भी विमान रनवे पर खड़ा था और विमान में कप्तान मौजूद नहीं था.
खाने की व्यवस्था भी बेहद सीमित थी. यात्रियों के बार-बार अनुरोध करने पर उन्हें सिर्फ नूडल्स का एक कप दिया गया, जो यात्रियों की संख्या के मुकाबले काफी कम था. कई पैसेंजर भूखे और परेशान दिखाई दे रहे थे.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











