
WhatsApp से करते थे ब्रेनवॉश, फैला रखा था नेटवर्क, दिल्ली के रैनबसेरे में धर्मांतरण की Inside Story
AajTak
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली तुर्कमान गेट केस में धर्मांतरण के लिए वॉट्सऐप ग्रुपों का इस्तेमाल किया गया था. धर्मांतरण के लिए गुमराह करने के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों के नाम पर वॉट्सऐप ग्रपु तैयार किए गए. इस मामले में आरोपी चार से पांच ऐसे ग्रुपों का एडमिन था.
दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित रैनबसेरे (Night Shelter) में कथित धर्मांतरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले के मुख्य अभियुक्त मोहम्मद कलीम की भूमिका की जांच करने को कहा है.
उन्होंने इसके साथ ही दिल्ली सरकार के सभी रैनबसरों में निगाह रखने और डीयूएसआईबी अधिकारियों की भूमिका की जांच करने की भी मांग की है.
दिल्ली पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली तुर्कमान गेट केस में धर्मांतरण के लिए वॉट्सऐप ग्रुपों का इस्तेमाल किया गया था. धर्मांतरण के लिए गुमराह करने के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों के नाम पर वॉट्सऐप ग्रुप तैयार किए गए. इस मामले में आरोपी चार से पांच ऐसे ग्रुपों का एडमिन था.
तुर्कमान गेट धर्मांतरण मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच की जा रही है. हालांकि, शिकायत आधारहीन नहीं है. कथित धर्मांतरण मामले में तीन लोगों ने शिकायत की है. आरोप है कि आरोपी कलीम ने एक शख्स का धर्मांतरण कराया था. पुलिस ने उस शख्स की पहचान कर ली है और अब इसकी पुष्टि की जा रही है कि क्या उस शख्स का ब्रेनवॉ कर उसे संजीव से अब्बास बनाया गया.
क्या है मामला?
तुर्कमान गेट के एक स्थानीय निवासी संदीप सागर ने धर्मांतरण की शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत के बाद पुलिस ने मोहम्मद कलीम नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










