
WhatsApp पर कॉल, पहले जांच और फिर किया डिजिटल अरेस्ट, दिल्ली की महिला से ऐसे ठगे गए 1.34 करोड़ रुपये
AajTak
Digital Arrest in Delhi: दिल्ली में डिजिटल अरेस्ट का नया केस सामने आया है, जहां विक्टिम को बड़ी ही चालाकी के साथ शिकार बनाया है. विक्टिम के बैंक खाते से 1.35 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. विक्टिम को इस दौरान डराया, धमकाया और साइबर ठगी का शिकार बनाया है.
दिल्ली में साइबर ठगी का नया केस सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को ठगी का शिकार बनाया है. बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट किया, जिसके बाद डराया, धमकाया और आखिर में जाकर 1.34 करोड़ रुपये ठग लिए.
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक कंप्लेंट दर्ज कर चुकी है. एक 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ हुई करोड़ों की ठगी हुई है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
WhatsApp पर अनजान नंबर से आया कॉल
शिकायतकर्ता मोनिका मनचंदा ने पुलिस को बताया कि उनकी बुजुर्ग मां के पास 6 नवंबर 2025 को WhatsApp पर अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वालों ने खुद को दरियागंज थाने का पुलिस अधिकारी बताया.
करीब एक महीने तक महिला को परेशान किया
इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग महिला को बुरी तरह डराया. महिला को बताया कि उनको डिजिटल अरेस्ट किया है. करीब 1 महीने तक केस चला और उस दौरान उनसे लगातार पैसों की मांग की गई.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












