
Whatsapp 'चुराने' जा रहा है Facebook का यह मजेदार Feature, मैसेज आने पर अब कर सकेंगे यह काम
Zee News
वॉट्सएप के अपडेटस दिन पर दिन दिलचस्प होते जा रहे हैं. खबरों की मानें तो वॉट्सएप का अगला अपडेट लोगों को काफी खुश कर सकता है. अपने अगले अपडेट में वॉट्सएप मैसेज रिएक्शन फीचर को लेकर आ रहा है. आइए इस अपडेट और फीचर के बारे में और जानते हैं...
नई दिल्ली. वॉट्सएप आज दुनिया की सबसे प्रचलित मैसेजिंग एप्स में से एक है. उनकी लोकप्रियता में कोई कमी न आए, इसके लिए वॉट्सएप अपने हर अपडेट के साथ एप में बड़े बदलाव कर रहा है. वॉट्सएप के जरिए पेमेंट्स की सुविधा और वीडियो कॉल्स में खुद जुड़ पाना, वॉट्सएप के कुछ नए फीचर्स में से हैं. हाल ही में आई खबरों की मानें तो अब अपडेट्स की अपनी सूची में वॉट्सएप एक और नया फीचर जोड़ने वाला है. चलिए जानते हैं हमें वॉट्सएप पर अब क्या नया मिलेगा... इंस्टाग्राम, ट्विटर और आई-मैसेज की तरह अब वॉट्सएप पर भी यूजर अपने मैसेज पर इमोजी के माध्यम से रीएक्ट कर सकेगा. जिस तरह उन प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज पर लॉन्ग-प्रेस करके इमोजी से रीएक्ट कर सकते हैं, अब यह काम वॉट्सएप पर भी हो सकेगा. यह फीचर मैसेज को कोट करके रिप्लाइ करने का विकल्प है. इस फीचर और अपडेट की जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट से सामने आई है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







