
WhatsApp को एक साथ चार डिवाइस पर चला सकेंगे, इन यूजर्स को जल्द मिल सकता है ये फीचर
AajTak
WhatsApp का बहुप्रतीक्षित मल्टी डिवाइस फीचर जल्द आ सकता है. इससे यूजर्स एक साथ कई डिवाइस में एक ही WhatsApp अकाउंट चला सकते हैं. इस फीचर पर काफी समय से काम चल रहा था. अब जाकर इस फीचर को लेकर नया अपडेट आया है.
WhatsApp का बहुप्रतीक्षित मल्टी डिवाइस फीचर जल्द आ सकता है. इससे यूजर्स एक साथ कई डिवाइस में एक ही WhatsApp अकाउंट चला सकते हैं. इस फीचर पर काफी समय से काम चल रहा था. अब जाकर इस फीचर को लेकर नया अपडेट आया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp बीटा यूजर्स को ये फीचर जल्द ही मिल सकता है. मल्टी डिवाइस फीचर का अर्ली वर्जन बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. WhatsApp इस पर काफी टाइम से काम कर रहा था. अब फाइनल फीचर सभी के लिए जारी करने से पहले WhatsApp जानना चाहता है यूजर्स इसके बारे में क्या सोचते हैं. इसके अलावा भी WhatsApp कई दूसरे फीचर्स पर काम कर रहा है जो डेवलपमेंट के फाइनल स्टेज में है. वॉट्सऐप के लेटेस्ट फीचर पर नजर रखने वाले Wabetainfo के अनुसार कंपनी मल्टी डिवाइस फीचर को पहले बीटा टेस्टर को टेस्ट करने के लिए कहेगी.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










