
WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आज से लागू, 'Accept' नहीं किया तो अकाउंट पर होगा ये असर
AajTak
WhtsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आज से लागू हो गई है. आपको बता दें मैसेजिंग ऐप की नई पॉलिसी को 8 फरवरी से लागू किया जाना था. लेकिन, यूजर्स द्वारा विरोध किए जाने के बाद इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 15 मई कर दी गई थी.
WhtsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी आज से लागू हो गई है. आपको बता दें मैसेजिंग ऐप की नई पॉलिसी को 8 फरवरी से लागू किया जाना था. लेकिन, यूजर्स द्वारा विरोध किए जाने के बाद इसकी डेडलाइन बढ़ाकर 15 मई कर दी गई थी. पहले कंपनी ने 15 मई तक नई पॉलिसी एक्सेप्ट नहीं करने पर अकाउंट डिलीट किए जाने की शर्त रखी थी. हालांकि, बाद में ये शर्त हटा दी गई. कंपनी ने पहले कहा था कि 15 मई तक नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करने पर अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा. हालांकि, बाद में कंपनी ने कहा कि 15 मई तक नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करने पर भी अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा, लेकिन फीचर्स को लिमिट जरूर किया जाएगा. कुछ घंटो पहले वॉट्सऐप ने एक ट्वीट कर यूजर्स को सुनिश्चित करते हुए लिखा है कि कंपनी उनके मैसेज नहीं पढ़ सकती और यूजर्स अकाउंट डिलीट भी नहीं करेगी. साथ ही ये भी लिखा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को किसी भी समय एक्सेप्ट किया जा सकता है. यानी कंपनी ने साफ किया है कि आप अगर नई प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नही करेंगे तब भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल जारी रख पाएंगे. *checks calendar. pours coffee*. OK. Let’s do this. No, we can’t see your personal messages. No, we won’t delete your account. Yes, you can accept at any time.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












