
फूल, थेरेपी, सेल्फ-डेट... Gen Z के महीने के ₹25,000 खर्च पर बहस
AajTak
बेंगलुरु की 22 वर्षीय महिला ने अपने ₹25,000 के मासिक 'Gen Z खर्च. का खुलासा किया, जिसमें थेरेपी, सेल्फ-केयर और लाइफस्टाइल खर्च शामिल हैं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई—कुछ लोगों ने इसे मेंटल हेल्थ में निवेश बताया, तो कुछ ने इसे अनावश्यक खर्च कहा.
बेंगलुरु की एक 22 साल की लड़की ने जैसे ही अपने 'Gen Z खर्चों' का खुलासा किया, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. फूलों से लेकर थेरेपी और सेल्फ-केयर तक, हर महीने करीब ₹25,000 सिर्फ खुद पर खर्च करने की उसकी आदत ने लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया. कुछ ने इसे आत्म-प्रेम और मानसिक स्वास्थ्य में निवेश बताया, तो कुछ ने इसे बेवजह का खर्च कहा. इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर लोगों के बीच खूब चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग उनके खर्च को सही बता रहे हैं, तो कुछ इसे फिजूल मान रहे हैं.
उन्होंने किन-किन चीजों पर खर्च बताया? श्रद्धा ने अपने खर्चों को साफ-साफ बताया...
फूल खरीदना: हर महीने 2–3 बार अपने लिए फूल खरीदती हैं- लगभग ₹2,000 थेरेपी (Mental Health): मेंटल हेल्थ के लिए थेरेपी लेती हैं - करीब ₹10,000 (उन्होंने इसे सबसे जरूरी बताया) सेल्फ-डेट (Brunch): हर रविवार खुद को बाहर ब्रंच पर ले जाती हैं- ₹2,000/महीना सेल्फ-केयर (मसाज + पेडीक्योर): वीकेंड पर रिलैक्स करने के लिए - ₹5,000 नेल केयर: नेल अपॉइंटमेंट- ₹3,000 ब्यूटी/मूड बूस्ट चीजें: छोटे-मोटे सौंदर्य प्रोडक्ट्स- ₹1,000 जर्नल और प्लानर: गाइडेड जर्नल, ग्रैटिट्यूड प्लानर, विजन बोर्ड- ₹2,000
कुल मिलाकर उनका 'self-care' खर्च करीब ₹25,000 प्रति महीना है.
उन्होंने इसे “Gen Z खर्च” क्यों कहा? श्रद्धा का कहना है कि आज की Gen Z पीढ़ी खुद पर खर्च करने और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने में विश्वास रखती है. पहले (मिलेनियल्स के समय) ऐसा खर्च कम सामान्य था और लोग इसे खुलकर स्वीकार नहीं करते थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











