
WhatsApp की नई पॉलिसी आप पर क्या असर डालेगी?
AajTak
WhatsApp अब एक बार फिर से अपनी पॉलिसी को लेकर आया है. लेकिन इस बार कंपनी इसे आक्रामक तरीके से एक्स्प्लेन करने की कोशिश में है. इसके लिए वॉट्सऐप हेड खुद वीडियो बना रहे हैं और ब्लॉग पोस्ट में भी इसे समझाया गया है.
WhatsApp के सीईओ Will Cathcart ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने नई पॉलिसी के बारे में बताया है. अब आपको ये जानना जरूरी है कि ये नई पॉलिसी आपके ऊपर किस तरह से असर डालेगी. We are doing more to explain how WhatsApp continues to protect people's privacy and I wanted to share our plans here first pic.twitter.com/ja6tqGZ3yi WhatsApp ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए उस प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में लोगों को बताया है जिसकी वजह से बवाल मचा था. नोट करने वाली बात ये है कि वॉट्सऐप ने अपने कदम पीछे नहीं खीचे हैं, बल्कि सिर्फ लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है. WhatsApp ने हाल ही में प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किए थे जिसके बाद से बवाल मच गया. खास कर भारत में. लोगों ने WhatsApp के विकल्प की Telegram और Signal की तरफ रूख करना शुरू कर दिया.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












