
WhatsApp का ये नया स्टीकर है शानदार, किसी को भी कर देगा खुश, जानें क्या है इसमें खास
Zee News
WhatsApp द्वारा दिए गए लिंक को क्लिक करना होगा. एक बार जब आप इसे अपने स्टिकर पैक में डाउनलोड कर लेते हैं, तो आप उन्हें अपनी इच्छानुसार उपयोग कर सकते हैं.
नई दिल्ली: WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर एनिमेटेड स्टिकर पैक लगातार पेश करता रहता है. WhatsApp ने एनिमेटेड और अन्य स्टीकर पैक पेश किए हैं जो मैसेज भी देते हैं. उदाहरण के लिए, लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप ने पहले ही अर्थ डे 2021 और रमजान स्टीकर पैक को रोल आउट किया था. हाल के दिनों में, WhatsApp ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ एक विशेष स्टीकर पैक लॉन्च करने के लिए पार्टनरशिप की है. इसके अलावा, पिछले महीने, WhatsApp ने प्राइड मंथ का जश्न मनाने के लिए एक एनिमेटेड स्टीकर पैक पेश किया था. अब, कंपनी ने एक नए एनिमेटेड स्टीकर पैक के लिए अमेरिकी गायन सनसनी बिली इलिश के साथ करार किया है. Feeling “Happier Than Ever”? कैसा है ये Sticker WhatsApp के इस नए स्टूडियो एल्बम को 'हैपियर देन एवर' के रुप में पेश किया गया है. इसका टाइटल ट्रेक लोगों के दिल को छू रहा है. WhatsApp ने ट्विटर पर एक पोस्ट में नए एनिमेटेड स्टीकर पैक के बारे में लिखा है. पोस्ट में एक छोटा वीडियो भी है. कंपनी ने स्टिकर पैक में 15 सेकेंड लंबे वीडियो के स्निपेट्स का इस्तेमाल किया है. Share how you feel with album-inspired stickers, now on WhatsApp.
बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.






