
WFI विवादः सरकार की बनाई कमेटी पर पहलवानों को भरोसा नहीं! बजरंग और विनेश बोले- इसे भंग कर बने नई कमेटी
AajTak
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के विवाद के बीच खेल मंत्रालय ने 5 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन कर दिया था. लेकिन पहलवानों ने इसे लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है. विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा कि समिति के गठन से पहले उनकी राय नहीं ली गई.
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और पहलवानों के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, खेल मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए एक निगरानी समिति का गठन कर दिया है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि यह समिति आरोपों की जांच कर एक महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. लेकिन खिलाड़ियों ने इस कमेटी का विरोध किया है. पहलवानों का कहना है कि कमेटी के गठन से पहले उनकी राय नहीं ली गई.
विरोध जताते हुए पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने ट्वीट किए हैं. उन्होंने कहा कि हमें आश्वासन दिया गया था कि निगरानी समिति (Oversight Committee) के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा. लेकिन बड़े दुख की बात है कि इस कमेटी के गठन से पहले हमसे राय तक नहीं ली गई.
हमें आश्वासन दिया गया था कि Oversight Committee के गठन से पहले हमसे परामर्श किया जाएगा। बड़े दुख की बात है कि इस कमेटी के गठन से पहले हमसे राय भी नहीं ली गई. @narendramodi @AmitShah @ianuragthakur
इससे पहले अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हमने खेल संघों को राजनीति से अलग किया है. कमेटी के गठन में भी इस बात का विशेष तौर पर ख्याल रखा है. खेल मंत्री ने कहा था कि समितियों में सिर्फ खिलाड़ियों को ही पद दिया जा रहा है. ओलिंपिक मेडल विजेता मैरी कॉम को 5 सदस्यीय समिति का समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. मैरी कॉम के अलावा योगेश्वर दत्त, तृप्ती मुरगुंडे, राधिका श्रीमन और राजेश राजगोपालन को भी समिति में शामिल किया गया है.
खेल मंत्री का कहना था कि पहलवानों के आरोपों को खेल मंत्रालय ने धैर्य से सुना. बड़ी गंभीरता से विचार करते हुए निगरानी समिति का गठन किया है. जो टूर्नामेंट हो रहा था, उसे भी रोका गया है. असिस्टेंड सेक्रेटरी विनोद तोमर को सस्पेंड किया गया है. निगरानी समिति जल्द अपनी जांच शुरू कर देगी, ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके. हमारे लिए खेल और खिलाड़ी बहुत महत्वपूर्ण हैं. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत अच्छा काम करना शुरू किया है. हम चाहते हैं कि आगे भी बहुत अच्छा हो

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








