
'वो गोली बरसाता रहा, मैं बचाने के लिए सामने खड़ी रही...' यूपी कॉलेज में मर्डर की चश्मदीद लड़की ने सुनाई दहशत भरे पल की कहानी
AajTak
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.
'सब छिपकर तमाशा देखते रहे… वो गोली चलाता रहा. अगर थोड़ी हिम्मत और होती तो शायद सूर्या भैया आज जिंदा होते…' यह शब्द हैं उस चश्मदीद छात्रा शिवानी सिंह के, जो वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के वक्त महज कुछ कदम की दूरी पर खड़ी थी. वायरल वीडियो में दिख रही छात्रा अब सामने आई है और उसने उस दिन के हर पल को बयान किया है.
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में क्लास रूम के बाहर दिनदहाड़े हुई छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है. इस हत्याकांड के सामने आने के बाद से लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही हैं, लेकिन इस बार जो कहानी सामने आई है, वह सीधे उस जगह से है जहां सब कुछ हुआ.
सब कुछ सेकंडों में खत्म हो गया
शिवांगी बताती है कि उस दिन सब कुछ सामान्य था. वह रोज की तरह कॉलेज पहुंची, बैग लाइब्रेरी में रखा और अपनी दोस्त को क्लास में छोड़ने जा रही थी. सीढ़ियों के पास छात्रों की भीड़ थी और उन्हीं के बीच सूर्य प्रताप भी खड़े थे. मैंने जैसे ही एक कदम आगे बढ़ाया, अचानक गोली चलने की आवाज आई. पहले तो समझ ही नहीं आया, लेकिन जब सूर्या भैया को गिरते देखा तो सब कुछ साफ हो गया. उसके मुताबिक, हमले की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला.
गन लेकर कॉलेज में कैसे पहुंचा ?
घटना के बाद शिवांगी के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर आरोपी कॉलेज परिसर में हथियार लेकर पहुंचा कैसे. वह कहती है, अगर गेट पर चेकिंग होती, अगर थोड़ी सख्ती होती, तो शायद यह सब नहीं होता. उसके मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था की कमी इस घटना की एक बड़ी वजह हो सकती है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










