
दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कृष्णा मंदिर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जा चुके थे.
दिल्ली में एक 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है. इसके लिए पुलिस सीसीटीवी की भी मदद ले रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 18 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना कृष्णा मंदिर के पास हुई. पुलिस ने बताया कि जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब तक घायल को उसके परिवार वाले जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल ले जा चुके थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी करने वाले 11 ठग गिरफ्तार, कंबोडिया से जुड़े हैं तार
पुलिस का दावा जल्द ही आरोपियों की होगी गिरफ्तारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है, जो भजनपुरा के सुभाष मोहल्ले का रहने वाला था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल भेज दिया गया है.
इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. पुलिस आस-पास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाल रही है. आगे की जांच जारी है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









